logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जूनियर ने सीनियर को फेंक के मारी कुर्सी, वकीलों में हुई फ्री स्टाइल का जानें कारण?


नागपुर: जिला और सत्र न्यायालय में वकीलों के बीच फ्री स्टाइल हो गई। कुर्सी पर बैठने को लेकर जूनियर और सीनियर वकील में हुए विवाद में जूनियर ने सीनियर पर कुर्सी देमारी जिसके कारण वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वकील का काम वसंता उमरे है। घटना के बाद अन्य मरीजों ने उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज किया है। यह घटना सोमवार दोपहर 12.30 बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को वकील उमरे वकीलों के लिए बने कमरे में बैठने के लिए। इसी दौरान उनके जूनियर वकील ने उनपर उसकी कुर्सी लेने का आरोप लगाया। दोनों के बीच शुरू बातचीत विवाद में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में जूनियर वकील ने उम्रे पर कुर्सी से हमला कर दिया। इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य वकीलों ने दोनों को पकड़ा और विवाद समाप्त कराया। इसके बाद घायल उमरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।