logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनसीपी नेता रोहित पवार ने जनरल डायर से की देवेंद्र फडणवीस की तुलना: सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एनसीपी नेता रोहित पवार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर  हमला बोलते हुए उन्हें "नए युग का जनरल डायर" करार दिया। पवार ने फडणवीस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि फडणवीस को चाणक्य या अभिमन्यु समझने की गलती नहीं करनी चाहिए, बल्कि वह जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिन्होंने जालियांवाला बाग नरसंहार को अंजाम दिया था।

पवार ने महायुति सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 50,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और महाराष्ट्र से कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के लिए फंडिंग की। 

एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में विकास के नाम पर केवल झूठ बोला गया, और अब समय आ गया है कि जनता इन नीतियों को नकारे और बदलाव की ओर बढ़े।