logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सावनेर नगर परिषद कार्यालय में ACB की कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना का अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार


नागपुर: प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थी से रिश्वत मांगने वाले अभियंता को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभियंता का नाम नितीन मदनकर है, वह सावनेर नगर परिषद में अभियंता के पद पर कार्यरत है। एसीबी ने यह कार्रवाई अब्दुल मोहम्मद शेख की शिकायत पर की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सावनेर नगर परिषद अंतर्गत  प्रधानमंत्री आवास योजना के अभियंता ने प्रधानमंत्री घरकुल योजना के लाभार्थी अब्दुल मोहम्मद शेख से घरकुल की रकम मंजूर कराने  के लिए  चालीस हजार रुपये की रिश्वत की मांगी थी।  शर्त के अनुसार पहली क़िस्त में १० हजार रुपया भी दे दिया गया था। जबकि बाकि के ३० हजार रूपये रिश्वतखोर अभियंता मदनकर को देने थे।  

लेकिन इस बीच लाभार्थी ने नागपुर ACB की टीम को इसकी जानकारी दे दी।  इस जानकारी के आधार पर ही ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियंता मदनकर  और उसके साथी विकास राऊत  को  तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ गिरफ्तार  किया। इस कार्रवाई से कार्यालय में भी खलबली मच गई, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले भी नगर परिषद में ऐसे ही कारवाई  हुई थी। 15 दिन के भीतर ही सावनेर में ACB की दूसरी कार्रवाई से यहां के सभी कर्मचारी भी अलर्ट हो गए है।