logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

25 दिन के इंतजार के बाद नागपुर में बारिश की जोरदार हाजिरी, 24 घंटे में 64.9 एमएम बारिश दर्ज


नागपुर: गणेशोत्सव शुरू होने और बाप्पा के आगमन के पहले उपराजधानी नागपुर में बारिश ने जोरदार हाजिरी लगाई है। शनिवार दोपहर से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी है। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नागपुर जिले में 64.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। पिछले 25 दिनों से बारिश पूरी तरह गायब थी, जिसके कारण नागरिक गर्मी और उमस से परेशान होने लगे थे। हालांकि, बारिश की वापसी से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। 

14 अगस्त को गणपति बाप्पा घरों में विराजमान होने वाले हैं। इसको लेकर नागरिकों द्वारा बड़े जोरशोर से तैयारी की जा रही है। हालांकि, बारिश नहीं होने और बढ़ते तापमान से नागरिकों और किसानों की मुश्किलें बढ़ने लगी थी। हालांकि, बाप्पा के आगमन के एक दिन पूर्व नागपुर में बारिश ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराइ। शनिवार दोपहर से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह रविवार सुबह तक जारी है। करीब तीन हफ्ते बाद हुई बारिश मौसम सुहाना कर दिया और उमस और गर्मी से परेशान नागरिकों को बड़ी राहत मिली। 

24 घंटे में 
64.9 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग ने 11 सितंबर से 14 सितंबर के दरमियान नागपुर सहित विदर्भ में बारिश होने का अनुमान जताया था। तय भविष्यवाणी के अनुसार, शनिवार से मेघों का बरसाना शुरू होगया, जो लगातार जारी है। रात में बारिश रुक गई थीम लेकिन रविवार सुबह होती ही दोबारा शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते २४ घंटे में नागपुर जिले में 64.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। 

फसलों को मिला जीवनदान 
बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों और खेतो खेतो में खड़ी फसलों को झेलना पड़ा। बारिश नहीं होने से सोयाबीन, कपास, धान जैसी फैसले सूखने लगी थी। हालांकि, बारिश की वापसी ने फसलों को नया जीवन दे दिया। पानी की कमी से सूखने की कगार पर पहुंची फैसले दोबारा खड़े होने लगी है। जिससे किसानों को होने वाला नुकसान टल गया।