logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना


नागपुर: महाराष्ट्र सहित विदर्भ में सूखे की स्थिति के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में नई चक्रवाती प्रणाली बनने की संभावना के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 1 नवंबर को विदर्भ के छह जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया और यवतमाल शामिल हैं। 

महाराष्ट्र में बारिश की बेरुखी और सूखे जैसे हालात के बीच मौसम विभाग के नए अनुमान ने किसानों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बंगाल की खाड़ी में नई चक्रवाती प्रणाली बनने की संभावना के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया और यवतमाल में बिजली चमकने और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मराठवाड़ा के लातूर और धाराशिव में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिम महाराष्ट्र में पुणे, कोल्हापुर, सातारा और सांगली जिलों में भी बारिश का अनुमान है। पुणे के घाट क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर सोलापुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम में बदलाव के कारण राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, बारिश की कमी के चलते किसान अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बीड के आष्टी क्षेत्र में शनिवार को कुछ देर बारिश हुई, लेकिन इससे पूरे जिले को राहत मिलने की उम्मीद अभी कम है।