logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक


नागपुर: शहर के वर्धमान नगर इलाके में रविवार सुबह प्रभु स्टील इंडस्ट्रीज के पास स्थित ट्रांसपोर्ट के बारदाने के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा बारदाना तेजी से इसकी चपेट में आ गया। 

प्रथमिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में खड़े दो से तीन वाहनों में भी आग लग गई, जिससे वाहन जलकर खाक हो गए। इस घटना में बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्धमान नगर परिसर में प्रभु स्टील इंडस्ट्रीज के नजदीक ट्रांसपोर्ट से संबंधित बारदाने का गोदाम स्थित है। यहां अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में बारदाना मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

इस आगजनी की घटना में गोदाम परिसर में खड़े दो से तीन वाहनों के आग की चपेट में आने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। आग की तीव्रता के कारण वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि वाहन बुरी तरह जल गए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोदाम के आसपास अन्य ट्रांसपोर्ट कार्यालय और कई गोदाम भी मौजूद हैं। ऐसे में आग दूसरे प्रतिष्ठानों तक फैलने की आशंका से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। 

घटना की सूचना मिलते ही नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद दमकल की गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग लगने के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी वजह से आग लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दमकल विभाग की कार्रवाई पूरी होने और जांच के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।