logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल


नागपुर: कलमेश्वर एमआईडीसी स्थित केमफील्ड कंपनी में शनिवार रात स्टीम बॉयलर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि कंपनी की दीवार का एक हिस्सा भी ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

नागपुर के कलमेश्वर एमआईडीसी स्थित केमफील्ड कंपनी में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्टीम बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी की दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में तीन मजदूर मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान नीरज यादव, रवि निषाद और 18 वर्षीय जून बंदसिंग के रूप में हुई है। तीनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रात में ही छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण बॉयलर में विस्फोट हुआ हो सकता है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलमेश्वर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बॉयलर में विस्फोट आखिर किन परिस्थितियों में हुआ।