logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Akola: 14 जून को अकोला दौरे पर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, टटोलेंगे सियासी स्थिति


अकोला: लोकसभा चुनाव होने में आठ महीने से कम समय मचा हुआ है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सियासी बिगुल बजा दिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 जून के एक दिवसीय अकोला दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी, अकोला शहर अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने दी। 

अकोला क्रिकेट क्लब मैदान में होने वाली बैठक में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समेत अन्य मौजूद रहेंगे. खा नड्डा पहली बार अकोला में सभा करेंगे. बैठक की योजना के लिए खा संजय धोत्रे के मार्गदर्शन में और प्रदेश महासचिव रणधीर सावरकर के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। बीजेपी ने दावा किया है कि यह सभा एक लाख नागरिकों की मौजूदगी में होगी।