logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Akola: बारिश नहीं होने और खंडित बिजली आपूर्ति से परेशान किसान ने बैगन की खेती पर चलाया ट्रैक्टर


अकोला: जुलाई महीना किसानों के लिए बेहद मुश्किलों से भरा रहा। पहले जहां मूसलाधार बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई, वहीं अब बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर विपरीत असर पड़ने का खातर खड़ा हो गया है। वहीं महावितरण द्वारा बिजली की आपूर्ति सही तरह से नहीं होने के कारण किसानों को दोहरी मार झेलना पड़ा रहा है। इसी से ट्रस्ट होकर एक किसान में अपनी दो एकड़ में लगाई बैगन की फसल पर ट्रैक्टरो चला दिया। किसान का नाम माटोडा निवासी किसान सुरेंद्र अशोकराव गाडगे है। किसान के इस कदम से जिले में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, किसान सुरेंद्र गाडगे हर साल अपने खेत में मुख्य रूप से हल्दी, भिंडी और बैंगन की फसल लेते हैं। मानसून की दस्तक के बाद शुरुआत में जिले के किसानों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा। गाडगे भी इसकी चपेट में आ गए। भारी बारिश के कारण उनकी भिंडी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिसके कारण उन्हें उखाड़ कर फेंकनी पड़ी। वहीं कुछ दिनों बाद बारिश रुक गई। वहीं महावितरण द्वारा खंडित बिजली आपूर्ति की गई। जिसके कारण बची हुई फसल को वह सही तरह से पानी नहीं दे पा रहे थे। 

इसी से त्रस्त होकर किसान ने शनिवार को अपनी दो एकड़ में लगाई बैगन की फसल पर ट्रेक्टर चला दिया। किसान के इस निर्णय से उन्हें लाखो का नुकसान हुआ है। वहीं किसान के इस निर्णय से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

सरकार कब देगी इस पर ध्यान?

अपने निर्णय पर बोलते हुए किसान गाडगे ने कहा, "इस साल मैंने दो एकड़ में भिंडी और दो एकड़ में बैंगन लगाया। अधिक पानी, बैंगन कीड़ा का प्रकोप और जंगली जानवरों, महावितरण से बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण भिंडी को उखाड़ना पड़ा। इस वजह से मैंने बैंगन के पौधों के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया. इससे मुझे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.' क्या सरकार इस पर ध्यान देगी?