logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amravati: बैंकों का संकट खत्म, जल्द सिटी बस सेवा होगी बहाल


अमरावती: पिछले दो महीने से बंद पड़ी शहर बस सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। बैंको ने मनपा द्वारा दिए प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है, इसी के साथ शहर बस सेवा के पुनः शुरू होने का रास्ता साफ़ हो गया है।  मिली जानकारी के अनुसार, अगले 15 दिन में फिर एक बार शहर की सडको पर बस दौड़ती हुई दिखाई देंगी। 

ज्ञात हो कि, ब्याज भुगतान को लेकर दो महीने पहले कर्ज देनी वाली बैंकों ने बसों को जब्त कर लिया था। इसके कारण सिटी बस सर्विस पूरी तरह ठप हो गई थी। इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी। जिसपर अदालत ने सुनवाई करते हुए जल्द से जल्द निर्णय लेने का आदेश सभी पक्षकारो को दिया था कि, बैंक और मनपा जल्द से जल्द बैठे और नए ठेकेदार को लेकर निर्णय ले। इसके बाद इसकी पूरी जानकारी अदालत को दें। 

न्यायालय के आदेश अनुसार मनपा ने पत्र भेजकर बैंक को बैठक के लिए आमंत्रित किया। बुधवार को हुई बैठक में बैंक और मनपा अधिकारियों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान मनपा ने दो करोड़ 34 लाख की राशि का 30 प्रतिशत प्रथम एवं शेष राशि किस्तों में भुगतान करने पर सहमति बन गई। इसके बाद मनपा प्रशासन जल्द ही नए ठेकेदार महेश साहू से ऐसा करार कर बस सेवा शुरू करेगा। 

पिछले दो माह से बस सेवा बंद होने के कारण दो माह से बसें खड़ी थीं, इसलिए शेष कार्य को पूरा करने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया जाएगा और पंद्रह दिनों के भीतर सिटी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।