logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Amravati: बढ़ रहा गर्मी का जोर, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव; 20 मार्च से सुबह के सत्र में चलेंगे जिले के सभी स्कूल


नागपुर: जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने 20 मार्च से स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब सभी स्कूल सुबह के समय में संचालित की जाएगी, ताकि छात्रों और शिक्षकों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

शहर का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच है और जल्द ही 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए शिक्षक संघों ने जिला परिषद से अनुरोध किया था कि स्कूलों का समय बदला जाए। प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की कि अब ज़िला परिषद, निजी प्रबंधन, नगर निगम, नगर पंचायत और नगरपालिका की सभी स्कूलें सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी।

इस निर्णय से करीब 2.56 लाख छात्र, उनके अभिभावक, 5,500 से अधिक शिक्षक और 1,064 स्कूलों के गैर-शिक्षकीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे। अमरावती जिले में अधिकांश स्कूलें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलती हैं, जिससे तेज गर्मी में छात्रों को परेशानी होती थी। पढ़ाई का समय वही बनाए रखने के लिए ब्रेक की अवधि को कम किया गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।

कुछ अन्य जिलों में 17 मार्च से ही स्कूलों की सुबह की शिफ्ट शुरू हो रही है। अमरावती में भी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। जिला शिक्षा विभाग ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और अब 20 मार्च से सभी स्कूल सुबह के समय संचालित की जाएंगी।