logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुधीर मुनगंटीवार के बयान पर बिफरे अनिल देशमुख, कहा- शरद पवार पर बोलने से पहले थोड़ी तो गरिमा रखते


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर ओबीसी समाज को लेकर कई आरोप लगाए थे। वहीं मुनगंटीवार के इस आरोप पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख बिफर गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, “शरद पवार पर बोलने से पहले थोड़ी तो गरिमा रखनी चाहिए।”

बुधवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "मुनगंटीवार भाजपा के बहुत सीनियर नेता है। शरद पवार के खिलाफ बोलने से पहले थोड़ी तो मर्यादा या अपनी हैसियत देखनी चाहिए की हम किसके खिलाफ क्या बोल रहे हैं। इतने बड़े नेता की तरफ से इस तरह की बयानबाजी करना उनसे यह उम्मीद नहीं थी। 

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों शहर में एनसीपी ने ओबीसी सम्मेलन का आयोजन किया था। जहां एनसीपी नेताओं ने भाजपा पर ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगाया था। वहीं इस आरोप पर मुनगंटीवार ने पलटवार किया था। उन्होंने पवार का नाम लेते हुए कहा था कि, एनसीपी नेताओं को बताना चाहिए की उन्होंने कितने ओबीसी नेता को उपमुख्यमंत्री और पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। ओबीसी समाज का विरोध करने वालो में सबसे पहला नाम शरद पवार का है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि, एक ओबीसी के प्रधानमंत्री बनने को पवार पचा नहीं पा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ओबीसी के अपमान पर मुनगंटीवार ने दिया जवाब, शरद पवार का उल्लेख करते बोले- मोदी के प्रधानमंत्री बनने से हो रहा पेट में दर्द 

तुमाने अजित दादा का चैलेंज करे स्वीकार

शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने अजित पवार पर हर काम के लिए 50 करोड़ लेने का आरोप लगाया। तुमाने के इस आरोप पर देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है। एनसीपी नेता ने कहा, "सांसद तुमाने को ऐसे बात करते हुए कभी देखा नहीं। लगाए आरोप पर उन्हें अजित दादा का चैलेंज स्वीकार करना चाहिए। और साबित करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "अजित दादा ने जो कहा वह महाराष्ट्र के साथ पुरे देश को मालुम है। इसलिए तुमाने को अपने आरोप सिद्ध करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:

  • तुमाने के आरोप पर भड़के अजित पवार, चैलेंज देते हुए कहा- साबित करें तो छोड़ दूंगा राजनीति
  • कृपाल तुमाने ने नेता प्रतिपक्ष अजित पवार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- वित्त मंत्री रहते बिना खोके नहीं किया काम