logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आशीष देशमुख ने पकड़ी भाजपा की राह! बोले- राहुल गांधी मांगे ओबीसी समाज से माफ़ी


नागपुर: लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी है। इस निर्णय के बाद से कांग्रेस में उठापटक शुरू हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव और पूर्व विधायक आशीष देशमुख (Ashish Deshmukh) ने राहुल से ओबीसी समाज (OBC Community) से माफ़ी मांगने की मांग कर दी है। शुक्रवार को इस मुद्दे पर अपना बयान जारी करते हुए देशमुख ने कहा, "आगामी लोकसभा सहित तमाम चुनावों में खामियाजा भुगतने से बचने लिए और ओबीसी का वोट बैंक बीजेपी के तरफ जाने से रोकने के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, उनकी इस मांग से आलाकामन नाराज नहीं होगा।" 

देशमुख ने कहा, “2019 में अगर गलती से कुछ शब्द उनसे निकल गए होंगे, तो उसको देखते हुए एक बहुत बड़ा ओबीसी समाज अगर नाराज है, तो निश्चित तौर पर राहुलजी माफ़ी मांगे। यही हमारी मांग रहेगी। किसी समाज को चोर कहना ये निश्चित तौर पर गंवारा नहीं है। इसके पहले भी राहुल ने विभिन्न दो मसलों में माफ़ी मांगी है और यहाँ पर तो ओबीसी समाज की बात है। राहुलजी अगर माफ़ी मांगते है तो उनकी प्रतिमा और उभर कर आयेगी। और ये समुचा जो प्रकरण चल रहा है, ये शांत होने में कांग्रेस को मदद होगी।”

2019 में पार्टी खामिया भुगत चुकी

माफ़ी मांगने का विरोध करने वाले नेताओं को जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि, “यह भावनओं का प्रश्न है। एक व्यक्ति यहाँ पर दुखी नहीं हो रहा है, पूरा ओबीसी समाज अपने आप को दुखी महसूस कर रहा है। बड़े दिल से राहुल गाँधी माफ़ी मांगे, यही हमारे जैसे नेताओं की मांग है।” उन्होंने कहा, “चौकीदार चोर है के सन्दर्भ में भी हमारे वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) में नाराजगी जताई थी। उसमे भी उन्हें कोर्ट में माफ़ी मांगनी पड़ी थी। लेकिन तब तक कांग्रेस ने 2019 में इसका खामियाजा भुगत चूका था।” 

लोकसभा सहित कई विधानसभा के चुनाव 

देशमुख ने कहा, “अभी कुछ ही दिनों में कर्नाटक और फिर दिसंबर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के चुनाव है, जहाँ पर ओबीसी समाज बहोत बड़े पैमाने पर है। इसके बाद 2024 में लोकसभा के भी चुनाव ह। इन सभी चुनावों में ओबीसी समाज को अपनाने की कांग्रेस को जरुरत है और ऐसे में अगर ओबीसी समाज कहीं किसी गलत निकले हुए शब्द से दुखी है तो निश्चित तौर पर माफ़ी मांगने से ओबीसी समाज संभल जायेगा, समझ जायेगा और फिर से एक बार पूरी जोश के साथ कांग्रेस के साथ बना रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “राहुल बड़े दिल और अच्छे नियत के इंसान है। उन्हें खुले दिल से ओबीसी समाज को अपनाना चाहिए।”