logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने निकाली चेतावनी रैली, टेडीबियर जलाकर जताया विरोध


नागपुर: वैलेंटाइन डे के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) और बजरंग दल (Bajrang Dal) ने चेतावनी रैली निकाली। इस दौरान सभी ने संविधान चौक पर टेडीबियर और ग्रीटिंग कार्ड को जलाकर विरोध भी जताया।

विश्व हिन्दू परिषद के विदर्भ प्रांत के मंत्री गोविंद शेंडे और बजरंग दल के ऋषभ अरखेल के नेतृत्व में यह रैली का आयोजन किया गया। जो छावनी से शुरू हुई और रानी दुर्गावती नगर, बालोद्यान, वानस्पतिक उद्यान, फुटाला, रविनगर, लक्ष्मी भवन चौक, शंकर नगर, अलंकार टॉकीज, झांसी रानी चौक, वैरायटी चौक, टी प्वाइंट होते हुए संविधान चौक पर आकर समाप्त हुई। इस रैली में वीएचपी और बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

पुलिस ने लगाई तगड़ी सुरक्षा

वैलेंटाइन डे को देखते हुए पुलिस ने शहर भर में तगड़ी सुरक्षा लगाई हुई थी। शहर के सभी उद्यानों, सार्वजनिक जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा था। कोई भी अप्रत्यशित घटना न हो इसको लेकर पुलिस ने पूरी व्यवस्था की हुई थी।