logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बकरी दिलाने का लालच देकर आरोपी उड़ा ले गए महिला के गहने


नागपुर: पंचायत समिति के अधिकारी बन आये दो अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के जेवर लेकर फ़रार हो गए.घटना नागपुर जिले के रामटेक तहसील की है.तहसील के कवकड दुधाडा गांव में रहने वाली मंगला महेंद्र वाघाडे से उसके गहने लेकर फ़रार होने की घटना हुई है जिसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है.आरोपी महिला के घर में पंचायत समिति के अधिकारी बनकर आये थे.फिर्यादी महिला ने बताया की घटना के समय वो अपने घर में खाना बना रही थी.इसी बीच दो अज्ञात युवक आए उन्होंने महिला को बताया कि वो पंचायत समिति रामटेक से आए हैं. आरोपियों ने महिला को बताया की उसे 1 लाख 75 हजार रुपए की जो बकरीया सरकारी योजना के तहत मिलने वाली है.उसके लिए उसे 17 हजार रुपए भरना पड़ेगा। महिला ने जब खुद के बस पैसा नहीं होने की बात कही तब आरोपियों के द्वारा गहनों (आभूषण) की मांग की गई.आरोपियों के झांसे में आकर महिला ने गहने दे दिए। गहने के साथ आरोपियों ने आधार कार्ड एवं पेन कार्ड की मांग की,दस्तावेज लेने महिला और उसका पति घर के अंदर कमरे में गए इतने में दोनों युवक बाइक में सवार होकर रफू चक्कर हो गए.आरोपी महिला के पास से 24 हजार 800 रूपए कीमत के गहने उड़ा के गए है.इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी है.