logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीट बंटवारे को लेकर बावनकुले का बयान हुआ वायरल, सुधीर मुनगंटीवार बोले- स्थानीय स्थिति के अनुसार तय होगा फार्मूला


नागपुर: भाजपा-शिवसेना के बीच हुए सीट बटवारे को लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बावनकुले ने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 240 और शिवसेना 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बयान को लेकर विपक्षी ने सरकार पर हमला बोल दिया है। वहीं इस मामले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने प्रतिक्रिया दी है। सीट बटवारे की बात से इनकार करते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि, "स्थानीय स्थिति के अनुसार होगा सीट बंटवारा।"

मुनगंटीवार ने कहा, "ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। शिवसेना को कितनी और भाजपा को कितनी सीट मिलेगी वह स्थानीय स्थिति के अनुसार तय होगा। चुनाव के समय आने वाले सर्वे, दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं के बीच चर्चा के बाद जनता की सेवा करने वाली शिवसेना-भाजपा दोबारा जीतकर कैसे आएगी इस आधार पर सीट बटवारा तय होगा।"

उन्होंने कहा, "सीट बटवारा इस आधार पर नहीं होगा की आप के कितने और मेरे कितने। यह बटवारा उस आधार पर होगा की कौन जीतकर आएगा। और जनता की सेवा करने वाले सरकार कैसे वापस आएगी इसपर सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होगा।" 

क्या बोला था बावनकुले ने?