logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Bhandara: युवक ने तलवार से काटा केक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज


भंडारा: शोसल मीडिया के ज़माने में लोग फेमस होने और अपने खास दिनों को यादगार बनाने के लिए उनके प्रकार चीजों को अपनाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने जन्म दिन को यादगार मनाने के लिए तलवार से केक काटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी  है।

मोहाड़ी तहसील के रोहा के कमलेश बंदेबुचे का कल जन्मदिन था। 28 मई को जन्मदिन मनाने का फैसला किया। उसके लिए 11 केक लाए गए थे। उस पर कमलेश सेठ लिखा हुआ था। ये ग्यारह केक एक पंक्ति में मेज पर रखे गए थे। फिर भोज हुआ और कमलेश ने धारदार तलवार से केक काटा। इसमें शामिल लोगों में से एक ने मस्ती के लिए इसका वीडियो भी बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पहले भी आ चुके हिन् मामले

जिले में यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के वीडियो सामने आएं हैं। इसके पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।