logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का भूमिपूजन 18 जून को, एक मंच पर जमा होंगे कई राजनीतिक दिग्गज


नागपुर: शहर के उपराजधानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की दुनिया में सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित किया जाने वाला है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विद्यापीठ परिसर में यह मूर्ति स्थापित की जाने वाली है। जिसका भूमिपूजन 18 जून को सुबह 10 बजे किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के कई प्रमुख नेताओं को न्योता भेजा गया है।

भूमिपूजन केवल विद्यापीठ के पुराने परिसर में होगा। वहीं मुख्य कार्यक्रम सिविल लाइन्स स्थित देशपांडे सभागृह में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नेता प्रतिपक्ष अजित पवार सहित उद्धव गुट नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा ने बड़े उत्सव के रूप में मानाने का किया तय

देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मना रहा है। राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने इसे बड़े स्तर पर मानाने का निशचय किया है। हालांकि, इसको लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव समय में लाभ लेने के लिए कार्यक्रम करने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद बड़े जोरशोर से कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर इस कार्यक्रम को भी किया जा रहा है।