logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधायकों की उम्मीदवारी के लिए भाजपा में मंथन लेकिन उम्मीदवार तय करने का अधिकार संसदीय बोर्ड के पास


नागपुर:विधान परिषद के नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र  चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन  भाजपा ने अभी भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. शुक्रवार सुबह भाजपा के विभागीय  कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में इसी चुनाव के संबंध में पार्टी के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की  बैठक हुई.  इस दौरान बावनकुले ने कहा कि भाजपा  किसे समर्थन देगी, इसका फैसला संसदीय बोर्ड में लिया जाएगा।

विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है.12 जनवरी  नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. जबकि 30 जनवरी को इसके लिए मतदान होगा। नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक परिषद पहले ही मौजूदा विधायक नागो गाणार की उम्मीदवारी की घोषणा कर चुका  है लेकिन भारतीय जनता पार्टी  नागो गाणार का समर्थन करती है या नहीं , इस पर अभी तक कोई भी निर्णय नहीं हुआ है।  इस सीट से पिछले 2 बार से नागो  गाणार चुनाव जीत रहे है.  इस साल भी उन्हें भाजपा से  समर्थन मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस बार चुनाव में नागो गाणार के साथ ही भाजपा से भी कई लोग इस चुनाव में उतरने को तैयार हैं.पूर्व विधायक परिणय फुके की पत्नी परिणीति फुके, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भिड़े, कल्पना पाण्डेय,  भाजपा  शिक्षक गठबंधन के अनिल  शिवणकर, योगेश बन ये कुछ प्रमुख नाम है जो दावेदारी में शामिल हैं.हालाँकि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.शुक्रवार  सुबह नागपुर में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता इस चुनाव को लेकर चर्चा  बैठक हुई. इस बैठक में पूर्वी विदर्भ के विधायक, सांसद और  भाजपा  के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए चंद्रशेखर  बावनकुले ने  कहा कि भाजपा किसे समर्थन देगी या उम्मीदवार कौन होगा इसका निर्णय संसदीय बोर्ड शनिवार तक फैसला करेगा।