logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: बंटी कुकड़े बने शहर भाजपा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए पूर्व परिवहन सभापति बंटी कुकड़े को शहर अध्यक्ष बनाया है। कुकड़े विधायक प्रवीण दटके की जगह लेंगे। कुकड़े के अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थको में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

अध्यक्ष बनने के ऐलान के बाद कुकड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवन के दर्शन किये। यूसीएन से बात करते हुए भाजपा के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को धन्यवाद देते हुए कहा, "पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा। शहर के अंदर कैसे और मजबूत हो और जो विचार हैं वह आम नागरिक तक पहुंचाने का काम करूँगा।" 

लोकसभा चुनाव होने में अभी केवल कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संगठन से लेकर सरकार तक भाजपा लागातार बदलाव करने में लगी हुई है। जिससे चुनाव में उसे फायदा मिल सके। पीछले कई दिनों से यह चर्चा शुरू थी कि, जिला और शहर की जातिगत गणित को ठीक करने के लिए भाजपा शहर और जिला अध्यक्ष को बदल सकती है। इसको लेकर कई दिनों से मंथन भी चल रहा था।