logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

शहर के प्रसिद्ध संगीतकार पं. प्रभाकर धाकडे का निधन, अस्पताल में ली आखरी सांस


नागपुर: शहर के मशहूर संगीतकार पं. प्रभाकर धाकडे का शनिवार को निधन हो गया। धाकडे को इलाज के लिए शहर के स्वस्थम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी संगीतकार के बेटे विशाल धाकड़े ने दी। प्रभाकर धाकडे की निधन की खबर से शहर के संगीत जगत में शोक की लहर है। 

25 अक्टूबर, 1949 को आर्मरी में जन्मे प्रभाकराव धाकड़े एक दुर्घटना के कारण तीन साल की उम्र में स्थायी रूप से अंधे हो गए थे। इसलिए उनके पिता ने उन्हें माता कचेरी के अंध विद्यालय में भर्ती करा दिया। प्रभाकर राव को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला था।

अँधा विद्यालय में उन्होंने बननराव कान्हेरकर से वायलिन, पाठक मास्टर केशवराव थोम्बरे और पितलवार से तबला सीखा। स्नातक होने के बाद, 1967 में, वह SCS गर्ल्स हाई स्कूल में एक संगीत शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। अपने पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपने पिता द्वारा उत्तरी नागपुर के इंदौरा क्षेत्र में शुरू किए गए भास्कर संगीत विद्यालय की कमान संभाली। वह आकाशवाणी के ए कैटेगरी के कलाकार थे। उन्होंने जापान में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।