logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पहलवानों के आंदोलन को शहर एक खेल प्रेमियों का समर्थन, विजय बारसे के नेतृत्व में किया आंदोलन


नागपुर: दिल्ली में चल रहे महिला पहलवानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए नागपुर के कई खेल प्रेमी भी आगे आये है। शनिवार को शहर के संविधान चौक पर मशहूर फुटबॉल कोच विजय बारसे के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। इस मौके पर बोलते हुए बारसे ने बेटियों के आंदोलन पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया हुआ है।

बारसे ने कहा, “आज देश की 140 करोड़ जनता आज दुखी है। देश की बेटियां आज अपने मैडल गंगा में बहाने निकली है। 28 तारीख को पुलिस कर्मियों ने उन बेटियों को अपने पैरों तले रौंद दिया यह शर्म की बात है। इससे न केवल हमारी छवि धूमिल हो रही है, बल्कि दुनिया में देश बदनाम हो रहा है।”

बारसे ने कहा कि, आज हम सभी यहां मिलकर आंदोलन करने के लिए जमा हुए। इसका मकसद प्रधानमंत्री, बाल कल्याणमंत्री, खेल मंत्री जो सोये हुए हैं उन्हें जगाना है। इनतक अभी आवाज पहुंची है, लेकिन अपने सांसद को बचाने के लिए उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। जो बेहद रहस्यमय है।"