logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नाबालिग बच्चियों के बलात्कार करने मामले में अदालत ने सजा का किया ऐलान, आरोपियों को सुनाई 20-20 साल की सजा


नागपुर: नाबालिगों से बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। दोनों आरोपियों को पोक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई है। यह आदेश विशेष न्यायाधीश ओपी जायसवाल और राउत ने सजा का ऐलान किया है। इसी के साथ अदालत ने दोनों आरोपियों पर पांच और 10 हजार का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। नहीं भरने पर तीन महीने और एक साल की अतिरिक्त सजा का प्रावधान किया है।

पहला मामला जरीपटका थाना अंतर्गत है। जहाँ  अभियुक्त अमर मुन्नालाल गौर (28, योगी अरविन्द नगर, पांडेय लेआउट) निवासी ने 16 वर्षीय बालिका को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे विविध जगहों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित ने मार्च 2018 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार किया। पांच साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने सजा का ऐलान किया।

दूसरा मामला अजनी थाने का है जहां आरोपी सूरज गायकवाड़ (30, बजरंग नगर, गल्ली न. 03, अजनी) ने घर में खेल रही नौ वर्षीया बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर बुलाया इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जहां अदालत ने सजा का ऐलान किया।