logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क्राइम ब्रांच ने तीन लाख की ई-सिगरेट की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद छापामार कार्यवाही कर प्रतिबंधित ई-सिगरेट के एक बड़ी खेप को पकड़ा है। इस कार्यवाही के दौरान करीब सवा 3 लाख रुपये की ई-सिगरेट और एक गाड़ी पुलिस के हाथ लगी है। राणा प्रताप नगर स्थित माटे चौक के पास सड़क किनारे यह गाड़ी पार्क की गई थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पवन कुमार झारिया, मानेवाड़ा के अवधूत नगर निवासी है। 

युवा पीढ़ी इन दिनों नशे के दलदल में फंसती जा रही है। नशे के सौदागरों ने भी युवा पीढ़ी की इस डिमांड को पूरा करने के लिए आधुनिक ई सिगरेट डिवाइस की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। हालांकि यह ई सिगरेट डिवाइस प्रतिबंधित है बावजूद इसके चोरी-छिपे ढंग से युवा पीढ़ी को यह जहर परोसा जा रहा है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम को एक ऐसी ही जानकारी मिली थी कि माटे चौक के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध कार खड़ी है जिसमें बड़ी मात्रा में सिगरेट का साठा  रखा हुआ है। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर एक वॉक्सवैगन कार पकड़ी जिसमें प्रतिबंधित की सिगरेट की करीब सवा 3 लाख रुपये का माल मिला। 

कार के पास ही पवन कुमार खड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि, वह गौरव काटकर नामक व्यक्ति के पास ड्राइवर का काम करता है। पूछताछ में पवन ने यह सारा माल गौरव का बताया है जिसे भी इस मामले में आरोपी बनाने की तैयारी पुलिस कर रही है उसकी तलाश कर रही है। इस कार्यवाही के दौरान ई सिगरेट तथा गाड़ी सहित करीब सवा 8 लाख रुपये का माल पकड़ा गया है।