logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

क्षतिग्रस्त कुआं मुआवजा: देशमुख की विधानसभा में मांग, “किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार वापिस ले प्रस्ताव”


नागपुर: जिला सहित पुरे विदर्भ में जोरदार बारिश शुरू है। तमाम जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण बोई फसल पानी में बह गई। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस विपत्ति के समय राज्य सरकार द्वारा एक प्रस्ताव लाया है, जिसके तहत अब बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए कुओं की नुकसान भरपाई प्रशासन द्वारा नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने आज इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की। 

देशमुख ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग करते हुए कहा, “अभी तक राज्य सरकार किसानों को नुकसान होने पर, उनके जल स्थानों के टूटने या ख़राब होने पर उनको मदद के रूप में पैसे देती थी. अब सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया है कि एक जुलाई से ऐसी किसी भी आपदा के समय किसानों के कुएं ख़राब होने पर सरकार उन्हें कोई पैसे नहीं देगी। यह प्रस्ताव वापिस लिया जाए अनिल देशमुख ने ऐसा प्रस्ताव सभा में रखा।”