logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केदार के गढ़ में गरजे देवेंद्र, कहा- हम नहीं करेंगे कोई प्रयोग, कार्यकर्ताओं से ही होगा अगला चन्द्रगुप्त मौर्या


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक दिन के अपने जिले के दौरे पर हैं। वह नागपुर जिले के अंदर आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सावनेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें उपमुख्यमंत्री ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि, “आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई प्रयोग नहीं करने वाली है। पार्टी में सभी का स्वागत है, लेकिन कर्यकर्ताओं में से ही किसी को चन्द्रगुप्त बनाएगी और इस विधानसभा को जीतेगी।"

ज्ञात हो कि, सावनेर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील केदार का क्षेत्र है। 2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की 11 सीटों पर कब्ज़ा किया था, लेकिन सावनेर विधानसभा सीट नहीं जीत पाई थी। मोदी लहर में भी केदार इस सीट पर 20 हजार से ज्यादा वोटो से जीत गए थे। वहीं 2019 के चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी उम्मीदवार डॉ. पोतदार को केदार ने 30 हजार से ज्यादा वोटो से पटखनी दी थी।

2019  का चुनाव हारने के बाद पोतदार ने अब कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जिसपर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, “पोद्दार  अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। आपको समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। क्योंकि इसे इतिहास में जाना है। इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि जब-जब धनानंद सत्ता के अंधे हो गए और धनानंद की सत्ता निरंकुश हो गई, उस समय चाणक्य का जन्म हुआ और उन्होंने चंद्रगुप्त को बनाया और धनानंद को नीचे खींच लिया।" उन्होंने आगे कहा, "अब डॉ. पोतदार अब चाणक्य का काम करेंगे और पार्टी के अंदर ही चन्द्रगुप्त तैयार करेंगे ”

जिसे कार्यकर्ता बोलेंगे उन्हें मिलेगा टिकट

उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि, “चंद्रगुप्त तुम्हारे भीतर है, वह बाहर नहीं होगा। ये लाना, वो लाना, इसमें तुम अपनी आधी एनर्जी वेस्ट करते हो। उस ऊर्जा को जनसंपर्क में लगाएं, यह अधिक भुगतान करेगी। पार्टी का दरवाजा खुला है। जिसे आना है, आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होगा कि सिर्फ पार्टी में शामिल होने से उन्हें टिकट मिल जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और मैं दोनों आपको बताते हैं। हम सावनेर में कोई नया प्रयोग नहीं करना चाहते।” फडणवीस ने यह भी कहा कि आप सब मिलकर जो फैसला करेंगे वही आखिरी फैसला होगा।