logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डाॅ अतुल वैद्य एलआईटी विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त


नागपुर: सीएसआईआर 'नीरी' के निदेशक डाॅ. अतुल नारायण वैद्य को लक्ष्मीनारायण अभिनव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (LIT) का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने डॉ. अतुल वैद्य की नियुक्ति की घोषणा की। डॉ अतुल वैद्य को कुलपति के रूप में पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

डॉ. अतुल वैद्य ने एलआईटी नागपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। 1990 में नीरी में जूनियर साइंटिस्ट के रूप में शुरुआत करने वाले डॉ. वैद्य नीरी में विभिन्न स्तरों पर वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें शोध, शिक्षण और प्रशासन का व्यापक अनुभव है।

राज्यपाल ने एलआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए सीएसआईआर के पूर्व निदेशक डॉ. रघुनाथ माशेलकर की अध्यक्षता में एक चयन समिति गठित की। समिति में राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. आशीष लेले, ‘अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ई सुरेश कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव विकास चंद्र रस्तोगी सदस्य थे। 

देखें वीडियो: