logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: प्लास्टिक की दुकान में लगी आग, धरमपेठ की घटना


नागपुर: गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातर बढ़ती जारही है। शुक्रवार को ऐसा ही घटना धरमपेठ से सामने आई है, जहां खरे टाउन स्थित एक प्लास्टिक की दूकान में आग लग गई। पास्टिक का सामान होने के कारण आग बड़ी तेजी से जलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। दोपहर साडे चार बजे यह हदसा हुआ है। वेल्डिंग के दौरान उडी चिंगारी से यह हादसा होने की जानकारी सामने आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, धरमपेठ स्थित टपरवेयर नामक पल्स्टिक वस्तुओं की दूकान है। दोपहर साढ़े चार बजे के कारण दूकान के बाजू में वेल्डिंग का काम शुरू था। इसी दौरान चिंगारी दूकान के ऊपर लगी ट्रिपल पर गिर गई। देखते ही देखते आग पुरे परिसर में फ़ैल गई। धुआँ निकलते ही दूकान मालिक की इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही तीन गाडी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दूकान के अंदर रखा लाखो का सामान जलकर ख़ाक हो गया।