logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हत्या के इरादे से नागपुर पहुंचे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार


नागपुर: हत्या करने के इरादे से पिस्टल लेकर नागपुर आए दो युवकों को पुलिस ने हसनबाग पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार किया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।आरोपियों की तलाशी के बाद एक विदेशी पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि हसनबाग चौकी के पास कुछ लोग हथियार लेकर जमा हुए हैं और झगड़ा कर रहे हैं। किसी सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर कलमेश्वर निवासी जावेद पठान और परीस उर्फ पुष्पा उईके नामक युवकों को मौके से हिरासत में लिया जबकि उनका एक साथी बागड़े उर्फ माइकल दुपहिया गाड़ी से फरार हो गया जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है। दोनों युवकों की तलाशी के बाद एक चाकू दो मोबाइल फोन सहित एक विदेशी पिस्टल पुलिस के हाथ लगी है। पूछताछ में एक युवक की हत्या के इरादे से परिसर में आने की बात दोनों आरोपियों ने स्वीकार की है। मुख्य सूत्रधार बागड़े उर्फ माइकल के कहने पर ही ये दोनों युवक नागपुर आए थे और इससे पहले कि वह इस वारदात को अंजाम दे पाते पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।