logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Honey Trap Case: अदालत ने दर्ज किया निखिल शेंडे का बयान, परिजनों ने बताया निर्दोष


नागपुर: डीआरडीओ वैज्ञानिक हनी ट्रैप केस मामले में एटीएस ने वायुसेना के एक सिपाही निखिल शेंडे को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, बयान दर्ज करने के बाद एटीएस ने उसे छोड़ दिया है। वहीं बेटे के ऊपर लगे आरोपो को निखिल के परिजनों ने बेबुनियाद बताते हुए बेटे को निर्दोष बताया है। अदालत में बयान दर्ज कराये जाने के बाद निखिल ने अपनी सर्विस ज्वाइन भी कर ली है।

मेरा बेटा निर्दोष है

इस संवेदनशील मामले में बेटे नाम सामने आने से नागपुर में रह रहा निखिल शेंडे का पूरा परिवार भारी सदमे में है। उसकी माँ के मुताबिक उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है। उनकी अपने बेटे और उसके वरिष्ठ अधिकारियो से बात भी हुई है। पुणे में बयान दर्ज कराने के बाद वो अपनी नौकरी पर वापस लौट चुका है। उसने खुद अपनी माँ को बताया है की वो निर्दोष है।

फ़ोन नंबर निकला निखिल शेंडे का 

डीआरडीओ के निदेशक डॉ प्रदीप कुरुलकर हनी ट्रैप मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। सामने आयी जानकारी के मुताबिक एटीएस की गिरफ्त में मौजूद कुरुलकर को जब यह पता चला की वो हनी ट्रैप का शिकार हो चुके है तो उन्होंने जिस नंबर से सम्पर्क को रहा था उसे ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद उसे दूसरे नंबर से मैसेज किया गया यह नंबर निखिल शेंडे का था जो मूलतः नागपुर का है और इस समय बेंगलुरु में वायुसेना में बतौर सिपाही पोस्टेड है।