logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

इडा-पीडा, रोगराई घेऊन जा गे मारबत.. बारिश के बीच हुआ काली-पिली का मिलन; पहली बार तीन देशों के महावाणिज्यदूत हुए शामिल, जैकी श्रॉफ ने महोत्सव की बढ़ाई शोभा


नागपुर: इडा-पीडा, रोगराई घेऊन जा गे मारबत... के गगनभेदी नारों के बीच उपराजधानी नागपुर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक मारबत महोत्सव बेहद भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इतवारी के नेहरू चौक पर काली और पीली मारबत के मिलन के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अभिनेता जैकी श्रॉफ, फिल्म निर्देशक सुभाष घई, क्रिकेटर उमेश यादव समेत लाखों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। वहीं पहली बार दुनिया के तीन देशो के महावाणिज्यदूत मारबत मोहत्सव में शामिल हुए और इसे देखा।

काली मारबत के आगमन के साथ नागपुर के ऐतिहासिक मारबत महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों से मारबत और बडग्ये नेहरू नगर चौक पर पहुंचते रहे, जहां सभी का मिलन हुआ। महोत्सव में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बडग्ये रहे। इस बार भी अलग-अलग मुद्दों और विषयों पर तैयार किए गए अनोखे बडग्यों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

एमपीएससी पेपर लीक, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत जैसे बडग्ये खास आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा शहर की बदनाम गली को हटाने, महिला सुरक्षा और स्मार्ट मीटर के खिलाफ बनाए गए बडग्यों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद पीली मारबत भी नेहरू नगर चौक पहुंची, जहां काली और पीली मारबत का मिलन हुआ।

इस बार नागपुर मनपा ने मारबत महोत्सव को वैश्विक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया था और इसके लिए विशेष ब्रांडिंग भी की गई। इसका असर महोत्सव में साफ तौर पर देखने को मिला। हर साल की तुलना में इस बार बड़ी संख्या में लोग मारबत महोत्सव देखने के लिए पहुंचे। महोत्सव के सफल आयोजन से महापौर नीता ठाकरे भी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई और अगले वर्ष मारबत महोत्सव को और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने की बात कही।

नागपुर महानगर पालिका ने इस बार मारबत मोहत्सव को लोकल से ग्लोबल बनाने का निर्णय लिया। इसको लेकर मनपा ने महोत्सव का प्रचार और प्रसार किया। मनपा ने महोत्सव में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानो को भी आमंत्रित किया था। इसी के तहत फ्रांस, नॉर्वे और फ़िनलैंड के महावाणिज्यदूत शामिल हुए। सभी ने उत्सव का आनंद लिया और ख़ुशी जताई।  

अभिनेता जैकी श्रॉफ, अंकुश चौधरी, फिल्म निर्देशक सुभाष घई, क्रिकेटर उमेश यादव भी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मारबत रैली का आनंद लिया, बल्कि नागरिको के साथ इडा-पीडा, रोगराई घेऊन जा गे मारबत... के नारे भी लगाए।