logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मंत्री पद चाहिए तो देना पड़ेगा पैसा! संघ प्रमुख और भाजपा अध्यक्ष नड्डा का नाम लेकर विधायकों को किये गए फ़ोन


नागपुर: शहर के भाजपा विधायकों से मंत्री पद और संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नाम से यह मांग की गई है। पैसे मांगने वाले ने खुद को नड्डा का निजी सहायक निरिज राठोड बताया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने हर विधायक से मंत्री पद के लिए पौने दो करोड़ रूपये मांगे गए। इस बात की जानकारी विधायकों ने पुलिस को दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के मध्य नागपुर के विधायक विकास कुमार को 7 मई को एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद का परिचय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निजी सहायक नीरज राठौड़ के रूप में देते हुए पार्टी के गुजरात मे होने वाले एक प्रोग्राम के लिए भोजन को लगने वाले खर्च उठाने के लिए कहा। बदले में विधायक कुंभारे को शहरी विकास मंत्री का पद सुनिश्चित होने के बात बताई।

यह आरोपी पिछले 7 मई से विकास कुंभारे को लगातार पैसों के लिए फोन कर रहा था। आशंका होने के बाद कुंभारे ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से इसकी शिकायत दी। इसके बाद नागपुर पुलिस ने जाल बिछाकर इस आरोपी को अहमदाबाद से मोरबी से ग्रिफ्तार कर लिया। विकास कुम्भारे को झांसे में लेने के लिए आरोपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बन कर भी बात की थी।

कई विधायकों ने दिए पैसे

जाँच में पता चला है कि, आरोपी ने विकास कुंभारे के साथ कामठी से विधायक टेकचंद सावरकर, नादुरबार से राजेश पाडवी, बड़नपुर के नारायण कूचे, हिंगोली के तानाजी मुचकुले को भी इसी तरह फ़ोन कर मंत्री पद का लालच दिया गया है। सूत्रों की माने तो उसके झांसे में आकर कई विधायकों ने उसे पैसे भी दिए हैं। हालांकि नागपुर पुलिस ने इस बारे में कोई भी शिकायत या जानकारी होने से इंकार किया है। 

महाराष्ट्र सहित अन्य विधायकों को भी किया फ़ोन

पुलिस की प्राथमिक जांच में ही महाराष्ट्र के चार अन्य भाजपा विधायकों सहित नागालैंड और गोवा के भाजपा विधायकों को भी इसी तरह से मंत्री पद दिलाने का झांसा देकर पैसों के लिए फोन किये जाने की जानकारी है। नीरज ने भाजपा के विधायकों को ही आखिरकार धोखाधड़ी के लिए क्यों चुना यह तो नीरज के नागपुर में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम नीरज को गिरफ्तार बुधवार रात तक नागपुर पहुंचने वाली है।