logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर की ट्रैफिक सुधारने इंटेलिजेंस का होगा इस्तेमाल, पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू; जल्द शहर भर में होगा लागू


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के अपने शहर नागपुर (Nagpur) में उनके ड्रीम प्रोजेक्ट इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System) पर काम शुरू हो गया है। शुरुआती तौर पर पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project) के तौर पर शहर के कुछ चुनिंदा जंक्शन में इस सिस्टम को एक्टिवेट किया जायेगा उसके बाद कुछ दिनों के अध्ययन के बाद इसकी रिपोर्ट आने के बाद इसे पुरे शहर में लागू किया जायेगा।

 नागपुर शहर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का काम शुरू हो गया है। नागपुर महानगर पालिका द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए निकाले गए टेंडर को (केल्ट्रोन) केरला स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जीत कर अपना काम शुरू कर दिया है। शुरुआती तौर पर काम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। इसके लिए शहर के एक हिस्से के एक सर्कल में आने वाले जंक्शन में ये काम शुरू किया गया है।

आयटीएमएस का पायलट प्रोजेक्ट श्रद्धानन्द पेठ, एलएडी चौक, अजित बेकरी चौक, यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी चौक, शंकरनगर, काचीपुरा चौक, लक्ष्मीनगर, बजाजनगर, वीएनएटी चौक पर इस सिस्टम को स्थापित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत भविष्य में शहर के सभी सिंगल के पोल को निकालकर कैंटीलीवर पोल पर सिंगल लगाए जायेंगे।

इसके साथ ही सिग्नल के साथ एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीकेगीनेशन) और आरएलवीडी (रेड लाईट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम) वाले कैमरे लगाए जायेंगे। नागपुर महानगर पालिका के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए कंपनी को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके बाद अगले 10 दिनों तक इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी।

आयटीएमएस की मॉनिटरिंग कंसल्टिंग कंपनी केपीएमजी के साथ नागपुर महानगर पालिका और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से करेंगे। ये प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है जिसके लिए मनपा को पहले से ही 197 करोड़ रूपए राज्य सरकार से प्राप्त हो चुके है। अगर पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है तो अगले 15 महीनो में कंपनी इसे सारे शहर में स्थापित करेगी।