logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

"क्या सरकार मेरी हत्या का इंतजार कर रही है?", एनसीपी प्रवक्ता विकास लवांडे का सनसनीखेज आरोप, सुरक्षा न मिलने पर उठाए सवाल!


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विकास लवांडे ने नागपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे राज्य सरकार और गृह विभाग पर हमला बोलते हुए बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। लवांडे ने कहा कि इस समय उनकी और उनके परिवार की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से बार-बार लिखित मांग करने के बावजूद उन्हें अब तक कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।

उन्होंने बेहद तीखे लहजे में सवाल उठाया कि क्या सरकार उनकी हत्या होने का इंतजार कर रही है? शरद पवार के विचारों और भूमिका को मजबूती से सामने रखने के कारण वाघोली पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर से की गई अपनी गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध बताते हुए लवांडे ने कहा कि अदालत ने उनकी सुटका (रिहाई) करते हुए पुलिस की गलती को स्वीकार किया था और अब इस फर्जी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने अदालत में याचिका भी दायर की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विकास लवांडे ने राज्य के सामाजिक और राजनीतिक माहौल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आपराधिक घटनाओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार जानबूझकर समाज में जाति और धर्म के नाम पर विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ खास संगठनों के जरिए युवाओं की भर्ती करके उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है और एक समुदाय विशेष को दुश्मन के तौर पर पेश करके सामाजिक शांति को बिगाड़ने की कोशिशें जारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर वारकरी संप्रदाय को 'हाईजैक' करने की साजिश रचने का भी बड़ा आरोप लगाया।

लवांडे ने कहा कि वारकरी के भेष में कुछ लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं, जिन्हें सत्ताधारी नेताओं का पूरा समर्थन हासिल है और इन्हीं लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-कॉलोच की थी। मुख्यमंत्री को दो बार निवेदन सौंपने के बाद भी सुरक्षा न मिलने से नाराज लवांडे ने साफ किया कि भले ही उनकी जान चली जाए, लेकिन वे महाराष्ट्र के महापुरुषों के सहिष्णु विचारों की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा रखते हुए इस लड़ाई को आखिरी सांस तक लड़ेंगे।