logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोनेगांव पुलिस की कार्रवाई, गोवा से आ रहे दो बुकी को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार


नागपुर: आईपीएल फ़ाइनल में सट्टा लगाने वाले दो बुकी को गिरफ्तार करने में सोनेगांव पुलिस को कामयाबी मिली है। गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए दोनो को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। सभी गोवा से नागपुर पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुमार हरी कुमार सचदेव, जरीपटका और हेमंत राजकुमार गुरुषज्ञानी, शारदा चौक, कामठी रोड निवासी के रूप में हुई है। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले दो बुकी गोवा से नागपुर आने वाले हैं। खबर के पुख्ता होने के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पर जाल बिछाया। जैसे ही दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इसके बाद दोनों को सोनेगांव थाने लाया गया। इस दौरान आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल, और कैश सहित तीन लाख का सामान मिला है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में लगी हुई है।