logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोदी@9: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने व्यापारियों से की मुलाकात, कहा- नागपुर के विकास के लिए बढ़ानी होगी हिस्सेदारी


नागपुर: सुपाड़ी-शक्कर,लौंग बेचकर नागपुर की प्रगति नहीं होगी। इस काम में व्यापारियों को अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी और बड़े काम करने होंगे। मोदी सरकार के नौ साल पुरे होने पर देश बाहर में सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी देने को लेकर मोदी@9 कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नागपुर के व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान बोलते हुए गडकरी ने यह बात कही।

नितिन गड़करी की पहचान मोदी सरकार के मोस्ट परफोर्मिंग मिनिस्टर के तौर पर है। वो न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे लोकप्रिय मंत्री है बल्कि उनके काम की चर्चा देश भर में होती है। गड़करी लोगो के बीच जाकर अपने विभाग और सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी देरहे हैं।  इस कार्यक्रम में अपने भाषण में गड़करी ने कहा कि, "नागपुर के विकास की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है। इसमें व्यापारियों की भूमिका अहम है, व्यापार समूह को अब बड़ा सोचना और करना पड़ेगा। सुपारी,शक्कर और लौंग बेचकर नागपुर शहर की प्रगति नहीं होगी।"