logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शरद पवार के बयान पर मुनगंटीवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- इतना बड़ा नेता ऐसे झूठ बोले अच्छा नहीं लगता 


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) ने जब से सुबह की शपथ विधि को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तब से राज्य की राजनीति में यह मुद्दा गर्माया हुआ है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष लगातार इसपर बयान बाजी कर रहे हैं। वहीं एनसीपी प्रमुख ने शरद पवार (Sharad Pawar) ने भाजपा पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार (Ajit Pawar) की विश्वसनीयता कम करने का आरोप लगाया। एनसीपी प्रमुख के इस आरोप पर राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, “इतना बड़ा नेता ऐसे झूठ बोले अच्छा नहीं लगता।”

मुनगंटीवार ने कहा, “जब 23 नवंबर को देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली थी। तब एक बात जरूर साफ थी, अजीत दादा हमारे साथ थे। दादा ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस हमारे साथ है। फडणवीस ने तब भी कहा था कि शरद पवार ने हमें आशीर्वाद दिया है. ऐसे में शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता का झूठ बोलना आश्चर्य की बात है।”

शरद पवार ने भविष्य देखकर की बात 

मुनगंटीवार ने कहा, "यह कहना सही नहीं है कि हमने राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए अजीत दादा की विश्वसनीयता कम की। यह सामान्य ज्ञान को विकृत करने का काम है। अगर इतने बड़े राजनेता कह रहे हैं कि राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए शपथ लेनी होगी। यह पूरी तरह झूठ है।" उन्होंने आगे कहा कि, शरद पवार भविष्य की बात करते हैं। ने अजित पवार को लेकर जो भी कहा है वह आगे को देखकर किया है। उनके साथ हुए अपने छोटे से अनुभव से यह कह सकता हूं।

मुख्यमंत्री के लिया समर्थन वापस 

वन मंत्री ने कहा, "पवार साहब पहले भाजपा-राष्ट्रवादी सरकार के पक्ष में थे। लेकिन बाद में यह राय बन गई कि अगर हम बीजेपी के साथ जाएंगे तो भविष्य में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। क्योंकि बीजेपी का स्पेस बहुत बड़ा है। लेकिन अगर हम शिवसेना के साथ जाते हैं, तो जब तक महाराष्ट्र से एक पार्टी का सफाया नहीं हो जाता, तब तक हमारी पार्टी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं उतर सकती। फिर कौन सी पार्टी खत्म होनी थी, वे शायद ऐसे ही अलग हो गए होते।

दूध-दही में दूध का अस्तित्व होता है समाप्त

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "दूध और दही का ऐसा गठबंधन हो तो। तब दूध का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। दूध दही में बदल जाता है। अगर शिवसेना और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है तो शिवसेना जल्दी गिर जाएगी और ऐसा ही हुआ। कुछ पत्रकारों द्वारा मुझे दी गई जानकारी को मैं सलाम करता हूँ। क्योंकि उन्होंने जो कहा वह सच निकला।"