logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मनपा कर्मियों पर हमला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 


नागपुर: नाली सफाई कर रहे दो मनपा कर्मियों पर तीन अज्ञात आरोपियों ने चाकू और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों कर्मी घायल हो गए। घायल कर्मियों ने के नाम लोकमार्क अधिकारी सातपुते और चव्हाण नामक है। घटना की जानकारी मिलते ही धरमपेठ झोन के सहायक आयुक्त प्रकाश वराडे की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर दो बजे के करीब मनपा के दो कर्मी नाला सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान शराब पिए तीन युवक वहां आये और कर्मियों से गाली गलौच करने लगे। वहीं जब कर्मियों ने इसका विरोध किया और फटकार लगाई तो तीनो वापस लौट गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद तीनो गुप्ति, तलवार लेकर वापस आएं और कर्मियों पर हमला कर दिया। 

दोनों कर्मी खुद को बचाने के लिए वहां से भागे और पुलिस थाने पहुंचे। हालांकि, इस हमले के दौरान  सातपुते नामक मनपा कर्मचारी की उंगली कट गयी जबकि विक्रम चव्हाण नामक अधिकारी के दाहिने हाथ मे चोट आयीं। घटना के बाद महानगर पालिका के कर्मचारी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।