logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड की 21 एकड़ भूमि होगी कचरा मुक्त, मनपा आयुक्त ने बजट में भूमि को साफ़ करने का रखा लक्ष्य


नागपुर: नागपुर मनपा भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में कचरे के निपटान के लिए बायोमाइनिंग परियोजना का कार्यान्वयन कर रहा है। इस परियोजना के माध्यम से भांडेवाड़ी में कचरे से भरी 55 एकड़ भूमि को साफ किया गया। वहीं इस वर्ष 21 एकड़ अतिरिक्त भूमि साफ की जाएगी। जैव-खनन परियोजना के कारण भांडेवाड़ी में कुल 76 एकड़ भूमि मुक्त हो जाएगी।

मनपा द्वारा भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में बायोमाइनिंग परियोजना क्रियान्वित की जा रही है, ताकि शहर का सारा कचरा एकत्र कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जा सके तथा क्षेत्र को स्वच्छ और मुक्त रखा जा सके। भांडेवाड़ी बिडगांव रोड पर 55 एकड़ की जगह 2019 तक पूरी तरह से कचरे से भर गई थी, जिसमें 20 लाख मीट्रिक टन अनुपचारित कचरा जमा हो गया था। नागपुर मनपा ने अपने खर्च पर इस कचरे पर जैव-खनन परियोजना लागू की और पूरी 55 एकड़ भूमि को साफ कर दिया। वहीं अब भांडेवाड़ी में कई वर्षों से जमा 10.5 लाख टन कचरे का निपटान कर 21 एकड़ भूमि को मुक्त कराएगा।

नागपुर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने हाल ही में 2025-2026 का बजट पेश किया। इसमें उन्होंने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजना के माध्यम से अपशिष्ट का निपटान करके भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में स्थान खाली करने का संकल्प व्यक्त किया।

मनपा द्वारा पहले खाली की गई 55 एकड़ भूमि पर विभिन्न पर्यावरण परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। जैसे निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्र, अपशिष्ट से ऊर्जा के अंतर्गत 1000 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के सीबीजी प्लांट की स्थापना, एसएलएफ का निर्माण, मियावाकी पर्यावरण परियोजना आदि, इनमें से कुछ परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं तथा शेष परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा स्थल सुरक्षित कर लिया गया है। खाली कराई गई 55 एकड़ भूमि में से 30 एकड़ भूमि ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण के लिए आवंटित की गई है।