logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खड़ी कार में अचानक लगी आग, अन्य वाहन भी चपेट में आए


नागपुर: त्रिमूर्ति नगर परिसर स्थित सहयोग अपार्टमेंट की पार्किंग में रखी एक कार सहित चार दुपहिया वाहनों मैं अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना का पता चलते ही परिसर में खलबली मच गई और इस घटना की जानकारी अग्निशमन दस्ते और पुलिस को दी गई। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इस आग को बुझाया परंतु तब तक कार और चारों दुपहिया वाहन जलकर राख हो गए थे।

प्रताप नगर पुलिस थाने के त्रिमूर्ति नगर स्थित सहयोग अपार्टमेंट की पार्किंग में रखी एक कार और चार दुपहिया वाहनों में यह आग देर रात करीब 3:00 बजे के दरमियान लगी थी। गाड़ियों से धुआ निकलने के बाद गाड़ी मालिकों को पता चलते ही इसकी जानकारी पुलिस और अग्निशमन दस्ते को दी गई। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इस आग को बुझाया परंतु तब तक एक कार और 4 अन्य दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए थे। 

आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है ।फरियादी सुधीर वासे द्वारा किसी रंजिश के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा इस आगजनी की वारदात को अंजाम दिए जाने का अंदेशा व्यक्त किया है और इसकी शिकायत प्रतापनगर पुलिस से की है।