logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सार्वजनिक स्थान पर लड़कियों को देख युवक ने की ऐसी हरकत, जिसे देख हो जाएंगे शर्मसार; धंतोली पुलिस ने दबोचा


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) के वर्धा रोड (Wardha Road) स्थित कारागृह परिसर में एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर बैठी दो युवतियों को देखकर अश्लील हरकत की। आरोपी का यह घिनौना कृत्य कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद धंतोली पुलिस (Dhantoli Police) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है, जब दो सहेलियां वॉकिंग ट्रैक के पास बैठी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और जानबूझकर उनके सामने अश्लील हरकत करने लगा। युवतियों को जब यह समझ आया कि आरोपी उनकी उपस्थिति में जानबूझकर यह कृत्य कर रहा है, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया।

युवतियों ने आरोपी को पुलिस में शिकायत देने की चेतावनी दी, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। हालांकि, वीडियो के आधार पर धंतोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी 30 वर्षीय कर्नाटक निवासी शांत कुमार बताया जा रहा है जो की नागपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में पिछले 6 महीनों से काम कर रहा है। जांच में उसके मोबाइल फोन से कुछ अश्लील वीडियो मिले हैं जिसकी भी जांच अब पुलिस कर रही है।

आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करने और महिलाओं का विनय भंग करने जैसे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।