logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: केस से बाहर करने हेड कॉन्स्टेबल ने मांगी तीन हजार की रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार


नागपुर: केस से बाहर करने को लेकर व्यक्ति से पांच हजार की रिश्वत माँगना भारी पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन हजार की रिश्वत लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पुलिस अधिकारी का नाम शेख जमील शेख महबूब के रूप में हुई है। वह सदर थाने में तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय शिकायतकर्ता का दुर्घटना के किसी मामले में नाम शामिल किया गया था। इस मामले की जांच पुलिसकर्मी जमील शेख देख कर रहे थे। इस केस से बाहर करने के एवज में ही जमील  शेख ने शिकायतकर्ता से पांच हजार की रिश्वत की मांग की थी। 

हालांकि रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते ही शिकायतकर्ता ने  इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। इसके बाद बुधवार को ट्रैप लगाकर इस पुलिसकर्मी को 3000 रुपये लेते पुलिस थाने में ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: