logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: घरो में चोरी करने वाली टोली का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: कपड़े की दुकान में लॉस होने के बाद एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर नागपुर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देना था। आरोपी शादी  समारोह वाले घरों को ही टारगेट करते थे और पलक झपकते  ही कीमती सामान चोरी कर गायब हो जाते थे। हुडकेश्वर पुलिस थाने के सूर्यउदय नगर परिसर में एक घर में सेंध लगाकर आरोपियों ने करीब 17 लाख  रुपयों के माल पर हाथ साफ किया था और इस मामले की जांच के दौरान ही यह दोनों आरोपी पुलिस के हाथ लगे।

हुड़केश्वर पुलिस थाने के सूर्योदय नगर स्थित फरियादी नरेंद्र कोहाड जोकि डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे के घर में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने करीब 17 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया था इस घटना के समय फरियादी पड़ोसी के यहां शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित पास में ही स्थित लॉन में गए हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों शुभम मून और राकेश लखोटे को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सारे माल को बरामद किया है। इसके साथ ही आरोपियों ने हुडकेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत सात अन्य चोरियों के मामलों  को अंजाम देने की भी कबूली दी है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब साडे 23 लाख रुपयों का माल भी बरामद हुआ है। 

दरअसल राकेश लखोटे कपड़े की दुकान चलाता था और कोविड में काम धंदा नहीं होने के कारण कर्ज बाजारी हो गया था। इसके चलते ही वह अपने साथी शुभम उनके साथ मिलकर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा था। आरोपी शादी समारोह वाले घर या उनके आसपास के घरों को ही टारगेट करते थे।