logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दोपहर में तेज बारिश के साथ जमकर बरसे बादल, कई इलाको में गिरे ओले


नागपुर: तपती गर्मी से जूझ रहे उपराजधानी के लोगों को उस समय राहत मिली, जब दोपहर में अचानक शहर में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर में हुई बारिश के कारण जिले का तापमान गिरकर 39 डिग्री हो गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी।

सोमवार को नवतपा के चौथे दिन भी नागपुर में बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में छिटपुट बादल छाए हुए थे। पर बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में बादलों का जमघट लगने लगा। चार बजे के करीब तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। उसके बाद कई इलाकों में रुक- रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम तक मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की है।

तापमान गिरकर हुआ 39 डिग्री सेल्सियस 

बारिश के कारण मई महीने के आखरी हफ्ते के पहले दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से साड़े चार डिग्री कम है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि मई महीने के बचे हुए दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है। ऐसे में स्पष्ट है कि नागपुर में मई के बचे हुए दिनों में भी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

शहर के 12 जगहों पर गिरे पेड़ 

सोमवार को बारिश के साथ आई तेज आंधी के कारण शहर के विभिन्न इलाको में पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। मनपा अग्निशमन विभाग के अनुसार, शहर के 12 क्षेत्रों से पेड़ गिरने की शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची और पेड़ो को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया।