logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: संत तुकडोजी महाराज क्रीड़ा संकुल पर ठेकेदार ने किया कब्जे का प्रयास, गणेशपेठ में शिकायत दर्ज


नागपुर: शुभाष रोड के अग्याराम देवी चौक पर स्थित संत टुकड़ेजी महाराज क्रीड़ा संकुल पर ठेकेदार द्वारा कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मनपा ने आरोपी ठेकेदार शैलेन्द्र मधुकरराव घाटे (उम्र 51 वर्ष) के खिलाफ गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।  मनपा खेल अधिकारी डॉ. पीयूष अंबुलकर ने यह शिकायत दर्ज कराई।

अग्याराम देवी चौक पर स्थित संत टुकड़ेजी महाराज क्रीड़ा संकुल के देखभाल और रख-रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार शैलेन्द्र मधुकरराव घाटे को दी गई थी। हालांकि, कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने के बावजूद आरोपी ने खेल परिसर को नहीं छोड़ा। मनपा द्वारा लगातर उसे नोटिस देकर अपना सामान हटाने को कहा, लेकिन उसने हटाने के बजाय उसपर कब्ज़ा करना शुरू कर दिया। पिछले कुछ दिनों से ठेकेदार बिना वजह कॉम्प्लेक्स में आकर कर्मचारियों से अभद्रता कर और जबरन अपना चार पहिया वाहन खड़ा कर मनपा के काम में बाधा उत्पन्न कर रहा है।

स्विमिंग पुल के गेट पर लगाया ताला

शुक्रवार 30 जून को ठेकेदार ने मनपा द्वारा स्थापित स्विमिंग पूल पर लगे लोहे के चैनल गेट पर अपनी जंजीर लगाकर ताला लगा दिया। आरोपी ने बाहरी क्षेत्र के गेट और दरवाजों पर जबरन ताला लगाकर परिसर पर कब्जा करने की भी कोशिश की। इस बात की जानकारी मिलते ही डॉ. पीयूष अंबुलकर तुरंत मौके पहुंचे। जहां उन्होंने गेट पर ताला लगा हुआ देखा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

इसके बाद वह तुरंत गणेशपेठ थाने पहुंचे और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर कब्ज़ा करने और काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।