logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: क्राइम ब्रांच ने चोरी की केटीएम बाइक की बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी टीम ने स्पोर्ट्स केटीएम बाइक चोरी के एक मामले में सफलता हासिल करते  हुए बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पहले से ही पॉक्सो के एक मामले में जेल में बंद है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी साबिर शाकिर की केटीएम बाइक 21 मई की रात उनके घर के कंपाउंड से चोरी हो गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रतापनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी टीम जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की केटीएम बाइक पर घूम रहे आरोपी ओम उर्फ रवि नरेंद्र येडे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी सुमित कालीमाती के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक सुमित फिलहाल अजनी थाना क्षेत्र के एक पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। बरामद बाइक और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए प्रतापनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।