logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती स्कूल वैन में लगी आग, कोई हताहत नहीं


नागपुर: पारड़ी पुलिया पर देर शाम एक चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। इस घटना के समय स्कूल का कोई भी छात्र वैन में मौजूद नहीं था। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ पर इस दुर्घटना में पूरी वैन  जलकर खाक हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंच कर इस आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की जानकारी है।

पारड़ी पुलिया पर सोमवार शाम करीब करीब साढ़े 7 बजे के दौरान यह हादसा हुआ था। सड़क से जाते समय एक स्कूल वैन में अचानक धुंआ उठने लगा जिसके चलते चालक ने तुरंत वैन से नीचे उतर कर उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया।उतने ही समय मे देखते ही देखते इस वैन में आग लग गई।इस घटना के समय चालक बच्चों को छोड़ कर अपने घर लौट रहा था। आग लगने की इस घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 इस घटना की जानकारी  अग्निशमन दस्ते को दी गई। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इस आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की प्राथमिक जानकारी है। इस घटना के समय वैन का चालक  किनारे खड़े होकर ही अपनी गाड़ी को जलते हुए दे रहा था। गनीमत रही कि इस घटना के समय में कोई भी छात्र वैन में मौजूद नहीं था जिसके चलते कोई भी बड़ी जीवित हानि नहीं हुई।