logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्रेमी ने प्रेमिका के होने वाले पति पर किया हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: बीते 10 साल से युवती एक युवक से प्रेम करती थी। हालांकि, परिवार ने रिश्ते का विरोध करते हुए युवती की शादी रिश्तेदारी में ही एक युवक से फिक्स कर दी। हालांकि, जैसे ही इसकी जानकारी उसके प्रेमी को मिली तो वह अपनी प्रेमिका के होने वाले पति को चौराहे पर रोककर उसके साथ मारपीट की और युवती से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी युवक अमन (25) और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक फरार है। पीड़ित युवक जितेश निजी काम करता है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और युवती पिछले 10 साल से रिश्ते में थे। लेकिन युवती के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने अपनी बेटी की शादी रिश्तेदारी में रहने वाले एक युवक के साथ फिक्स कर दी। शादी फिक्स होने के बाद युवक के घर में तैयारी शुरू हो गई। 

पीड़ित किसी काम से अपने दोपहिया वाहन से जारहा था। वहीं आरोपी अमन और उसके दो साथी उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही युवक टिमकी चौक पर पहुंचा आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मुक्के और लोहे की रॉड से पीड़ित की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से दो हजार रूपये भी निकाल लिए। वहीं शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्या आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ एक आरोपी अभी भी दरार चल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।