logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हफ्ता मांगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: मोहल्ले में पान ठेला लगाने के लिए 2000 रूपये मांगने वाले को बेलतरोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सन्नी संतराम गायकवाड़ (20, श्याम नगर, कैकाडी नगर) निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी सूचित गुलाबराव राहंगडाले (26, घरकुल सोसायटी, महारुद्र नगर) ने मोहल्ले में पान ठेला शुरू किया था। बुधवार को सूचित अपने घर में बैठा हुआ था। तभी आरोपी ने उसे बाहर बुलाया और तूने मोहल्ले में पान ठेला कैसे शुरू किया यह सवाल पूछा। इसके बाद आरोपी ने लोहे की धारदार हथियार दिखाकर उसके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी कहा कि, अगर पान ठेला लगाना है कि, तो हर महीने दो हजार रूपये देना पड़ेगा,नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से घबराये युवक ने इसकी शिकायत बेलतरोड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।