logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाहन चोरी करते आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, 12 दोपहिया बरामद


नागपुर: अजनी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गाड़ी चोरी करते हुए मेडिकल अस्पताल परिसर में ग्रिफ्तार किया है।उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी को भी पकड़ा गया है। जिनके पास से चोरी की करीब 12 दोपहिया गाड़ियों को बरामद किया गया है। आरोपी नागपुर की भीड़भाड़ वाली जगहों से डुप्लीकेट चाबी की मदद से गाड़ी चुराकर उसे वाशिम में रहने वाले अपने के साथी पास ठिकाने लगा देता था।

अजनी पुलिस की टीम अपने थाना परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी उसी दौरान मेडिकल अस्पताल परिसर में उन्हें आरोपि मोहम्मद अतीक मोमिनपुरा निवासी अलग अलग गाड़ियों को चाबी की मदद से लॉक खोलते हुए दिखाई दिया। हालांकि जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उसने वहां से भागने की कोशिश की जिसे अस्पताल परिसर में ही पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस थाने में ले जाकर पूछताछ करने पर उसने गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की। 

आरोपी शहर से इन दुपहिया गाड़ियों को चोरी कर वाशिम मैं रहने वाले अपने एक साथी को बेच देता था। पुलिस ने उसके दूसरे साथी राजीक शाह को भी गिरफ्तार कर उसके पास से 7 दुपहिया गाड़ियों को बरामद किया। आरोपी ने नागपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अभी तक 12 दुपहिया गाड़ियों की चोरी करने की बात कबूल की है जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। मोहम्मद अतीक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और जिसके बाद ही वह शराब और जुआ खेलने का आदी हो गया और इसी आदत के चलते वह शहर में दुपहिया वाहन चोरी करने लगा।